बस्ती। जिले के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर मंगलवार की शाम वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बेलहरा पड़ाव के निकट दो टेंपो की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल टेंपो सवार 45 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के जिनवा निवासी पशुपतिनाथ शुक्ल पुत्र विष्णु प्रसाद जिला अस्पताल में भर्ती किसी परिचित को देखने गए थे। शाम को टेंपो से घर वापस लौटते समय बेलहरा के निकट दो टेंपो की भिड़त में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष ने बताया
थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया की मृतक के पुत्र रामेश्वर नाथ शुक्ल की तहरीर पर टेंपो चालक नाम पता अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।