24 घंटे से गायब युवक की अपहरण कर हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव
बस्ती। जिले के थानाक्षेत्र के कौड़िकोल बुजुर्ग गांव के 25 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। ध्रुव चंद्र चौधरी पुत्र शिव प्रसाद शनिवार रात 10 बजे के आसपास घर से निकला था। परिवार के लोगों ने बताया कि वह तभी से गायब था।
पूरा दिन गांव और परिवार के लोग इधर उधर ढूंढते रहे। इस बीच गांव के कुछ लड़के मोबाइल लोकेशन ट्रैक करते हुए गांव के पास गन्ने के खेत में पहुंचे। जहां ध्रुव चंद्र चौधरी का लहूलुहान शव मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
प्रथम दृष्टि सिर और चेहरे के अलावका शरीर के विभिन्न हिस्सों में बेरहमी से वार किया गया है। एस ओ सुनील कुमार गोंड सहित पुलिस टीमें पहुँच कर शव को कब्जे में ले लिया। यह हत्याकांड आशनाई से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना निरीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा किय गया।