बस्ती। गुरुवार को दुबौलिया थाना क्षेत्र उभाई में किशोर के मौत के मामले में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडेय मृतक के परिजनों से मुलाकात किया। इस के साथ हो परिवार को न्याय दिलाने और हर संभव मदद का भरोसा भरोसा दिलाया।
आप को बता दे जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र उभाई गांव निवासी 17 वर्षीय नाबालिक किशोर आदर्श उपाध्याय की पुलिस के पिटाई से हुए मौत के बाद जहां बुधवार को देर रात तक तत्कालीन थानाध्यक्ष दुबौलिया व अन्य पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने को लेकर समाजवादी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य संगठनों ने पोस्टमार्टम हाउस से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन किया।
हर संभव मदद का भरोसा
वहीं गुरुवार को भी जिले का राजनीतिक तापमान चढ़ा रहा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा देर शाम पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडेय मृतक आदर्श उपाध्याय के परिजनों से मिलने के लिए उनके गांव उभाई पहुंचे जहां पहुँच कर उन्होने पीड़ित परिवार के लोगों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
मीडिया से बात करते हुए
वही मीडिया से बात करते हुए माता प्रसाद पांडेय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के जिला अध्यक्ष सहित अन्य नेता भी धरने पर बैठे रहे लेकिन देखने वाली बातें है कि वह क्या कार्रवाई कर पाए अगर आज हमारी सरकार होती तो हमारा जिला अध्यक्ष तत्काल मुकदमा दर्ज कराकर आरोपियों को जेल भिजवा देता है। सत्ता पक्ष के लोगों दम हो तो करके दिखाएं। साथी उन्होंने कहा कि यह अन्याय पूर्ण घटना है। भाजपा सरकार रोज कहती है। की प्रदेश में सुशासन का राज है कानून व्यवस्था ठीक चल रही है।
लेकिन रोज कहीं बुलडोजर चलते हैं कहीं एनकाउंटर करवाते हैं इससे यह साफ जाहिर होता है कि उनकी सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक नहीं है।
उन्होंने कहा कि जब देश प्रदेश में महंगाई,बेरोजगारी व किसानों की समस्याओं के मुद्दों पर बात होती है तो उनकी सरकार इन सब पर बात करने के बजाय अयोध्या, महाकुंभ, बनारस और मथुरा की बात की करते हैं। लोगों की समस्याओं के समाधान करने की बजाय लोगों का इन मुद्दों से ध्यान भटकने का काम कर रही है।