बस्ती। बेसिक शिक्षा के तहत संचालितविद्यालय के बच्चे नए शैक्षिकसत्र में नई किताब से पढ़ाईकरेंगे। जिले को शतप्रतिशतकिताबों की आपूर्ति हो चुकी है।जल्द ही बीआरसी पर इनपुस्तकों को भिजवा दियाजाएगा। उसके बाद बच्चों मेंइसका वितरण किया जाएगा।अब तक कुल नौ लाख 85हजार 591 पुस्तकें आ चुकी हैं। जिले में कुल 2071 परिषदीय विद्यालय है। इसमें 1436 प्राथमिक विद्यालय है, 334 उच्च प्राथमिक विद्यालय है व 301 कंपोजिट विद्यालय है।
मदरसा व कस्तूरबा की भी पुस्तकें
अनुदानित, मदरसा व कस्तूरबा की भी पुस्तकें भी आ गई है। कुल 95 प्रकार की पुस्तकों की आपूर्ति हुई है। कक्षा चार से आठ तक के बच्चों की ही किताबें आई हैं। इन किताबों को विभाग वाहन से ढुलाई कराकर बीआरसी तक पहुंचाएगा।
उसके बाद बीआरसी से विद्यालय तक किताबें पहुंचाने की व्यवस्था बनाई जाएगी। नए शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से बच्चे नई किताब के साथ पढ़ाई करेंगे।
वर्ड आफ नंबर
कक्षा चार की वर्ड आफ नंबर, पर्यावरण, इस्प्रिंग, संस्कृत सुधा, फुलवारी, अंकजाल सहित अन्य पुस्तक आई हैं। वहीं कक्षा पांच की संस्कृत सुबोध, हमारा समाज प्रकृति सहित अन्य पुस्तक की आपूर्ति हो चुकी है। कक्षा छह से आठ तक की हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, गृह शिल्प, पर्यावरण व शारीरिक शिक्षा की किताब आई है। मदरसा के लिए उर्दू, जुंबा, इल्म ए हिसाब, इल्म ए साइंस सहित अन्य पुस्तक की आपूर्ति हुई हैं।कार्य पुस्तिका की भी हुई आपूर्तिः कक्षा चार से आठ के लिए तीन लाख 64 हजार छह सौ 72 कार्य पुस्तिका की डिमांड की गई थी, जिसमें से 43 हजार 581 की आपूर्ति हुई है। तीन लाख 21 हजार 91 कार्य पुस्तिका की आपूर्ति होनी है।
बेसिक के स्कूलों के लिएपुस्तकों की आपूर्ति हो चुकी है। जल्द ही बीआरसी पर पुस्तकों को पहुंचा दिया जाएगा। उसके बाद छात्र संख्या के अनुसार विद्यालयों को आवंटित करा दिया जाएगा।- अनूप कुमार, बीएसए, बस्ती।