अब बस्ती में होने वाली सास संग भागा दामाद, दुल्हन से टूट गया था रिश्ता; अलीगढ़ जैसी है कहानी…
उत्तर प्रदेश में फिर एक और सास अपने ही होने वाले दामाद संग भाग गई। ये मामला अलीगढ़ नहीं बल्कि, बस्ती और गोंडा से सामने आया है। गोंडा के इस सास- दामाद की कहानी भी काफी हद तक अलीगढ़ केस से मिलती जुलती है। चलिए जानते हैं इस लव स्टोरी की पूरी कहानी विस्तार से
यूपी। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक युवक पर होने वाली सास को भगा ले जाने का आरोप लगा है, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में बस्ती पुलिस भी छानबीन कर रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी पड़ोसी जिले गोंडा के खोड़ाड़े थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी।
इसके बाद दोनों परिवारों में बातचीत भी होने लगी। कुछ कारणवश युवक के स्वजन ने शादी करने से इन्कार कर दिए, लेकिन युवक का सास के साथ बातचीत जारी रहा। लड़की की दूसरे जगह भी शादी तय हो चुकी है। बताया जा रहा है कि शादी 15 मई को होनी है। इसी बीच युवक 25 अप्रैल को होने वाली सास को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। फरार महिला के पति का कहना है कि पत्नी उसी के चंगुल में है। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट गोंडा के संबंधित थाने में दर्ज कराई गई है।
थानाध्यक्ष ने बताया
थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि गोंडा जिले की खोड़ारे थाने में एक महिला की गुमशुदगी का केस दर्ज है। इसकी जांच-पड़ताल में वहां की पुलिस थाने पर सहयोग लेने के लिए आई थी।
आरोपित युवक की तलाश
आरोपित युवक की तलाश की गई, वह अपने गांव में नहीं मिला। सर्विलांस की मदद से आरोपित की लोकेशन पता कर गोंडा पुलिस को सहयोग किया जा रहा है।