बस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद का राना दिनेश प्रताप सिंह को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। आप को बता दे अखिल भारतीय पंचायत परिषद के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अशोक चौहान ने दिल्ली (Delhi) कार्यालय से मनोनयन पत्र जारी किया है।

जारी पत्र में लिखा है कि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय के निर्देश पर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजनीतिक परिवार से संबंध रखने वाले भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह के चाचा स्व. राना कृष्ण किंकर सिंह दो-दो बार निर्दलीय विधायक, निर्दलीय जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक वर्तमान में आदर्श नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष एवं बहादुरपुर से निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित इनकी धर्मपत्नी नीलम सिंह राना को भारत सरकार ने सेवा तथा विकास के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार और यूपी के सर्वश्रेष्ठ ब्लाक प्रमुख का सम्मान दिया था।

राना ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि स्थानीय निकायों तथा पंचायतों को अधिकार संपन्न एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे। 73वां और 74वां संविधान संशोधन लागू करने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे।