कानपुर। कल्याणपुर निवासी युवक ने दो दोस्तों पर उसकी बहन से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के भाई ने बताया कि होली में घर में अकेली पाकर भी दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को जेल भेज दिया।
बेटे का दोस्त
कल्याणपुर निवासी व्यक्ति ने बताया कि बेटे का दोस्त बिठूर निवासी सूरज का घर आना जाना था। था। आरोप है कि तीन माह उनकी 14 वर्षीय बेटी बाजार से लौट रही थी, तभी सूरज दोस्त सचेंडी निवासी लवकुश के साथ रास्ते में मिला और घर छोड़ने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद होली के दौरान दोनों ने घर आकर दुष्कर्म किया।
पिता की तहरीर पर
पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों को जेल भेजा गया है।