बस्ती। देश की आन बान और शान कहे जाने वाले तिरंगे का नगर पंचायत कप्तानगंज में सरेआम अपमान हो रहा है। कप्तानगंज कस्बे पांडुल रोड पर स्थित वायरलेस चौराहे पर लगा राष्ट्रीय ध्वज काफी दिनों से फटा हुआ है। वह वैसे ही हवा में फहरा रहा है। हैरानी वाली बात ये है कि यह चौराहा थाने करीब एक किलोमीटर व नगर पंचायत अध्यक्ष कप्तानगंज के आवास व कार्यालय से महज कुछ ही दूसरी पर दूरी पर है।
यहां से रोज थानाध्यक्ष कप्तानगंज, नगर पंचायत अध्यक्ष ईओ पंचायत, स्थानीय विधायक हुआ अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा बुद्धि जीवियों का भी आना-जाना लगा रहता है। लेकिन किसी की नजर देश के इस राष्ट्रध्वज पर नहीं गई। वही नगर पंचायत कप्तानगंज के जिम्मेदारों द्वारा लाखों रुपए खर्च कर यहां तिरंगा फहराया गया था। और मौलिक तौर पर तिरंगे के रखरखाव की भी उन्हीं की जिम्मेदारी बनती है।
इस तरह एक बार तिरंगे को लगाकर दोबारा उसकी देखभाल नहीं करना और सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए तिरंगे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वहीं जिले के जिम्मेदार अधिकारियों को चाहिए कि शहर की तमाम सरकारी इमारतें पर लगे हुए तिरगों की जांच करवाए और जहां तिरंगा पटाया या मैला मिलता है उसको तुरंत बदलवा देना चाहिए।
ताकि हमारे रास्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान ना हो और यह बड़ी शान से लहराए। लेकिन नगर पंचायत कप्तानगंज के वायरलेस चौराहे पर लगे तिरंगे का अपमान नगर पंचायत अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर घनी आबादी के बीच चौराहे पर लगा तिरंगा किस हाल में है मैला हो गया है या फटा है रास्ते से गुजरने वाले इन जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिखता जिस तिरंगे के सम्मान के लिए देश के वीर जवान सीमा पर दिन-रात मुस्तैद होकर देश की रक्षा कर रहे हैं वही इस तिरंगे का अपमान इस कदर होगा किसी ने सोचा नहीं था।