कानपुर : मौसम को भी अबहवा की दिशा बदलने का इंतजार है। सोमवार को हवा की रफ्तार सुस्त हुई तो दिन के तापमान में भी मामूली वृद्धि हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अब हवा के रुख बदलने के साथ ही मौसम के तेवर बदलेंगे। मंगलवार को सात से आठ से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।सोमवार को हवा की औसत गति एक दिन पहले के 4.6 किमी प्रति घंटा से घटकर 1.8 किमी प्रति घंटा रह गई। इससे दिन में सूरज को गर्मी का असर दिखाने का मौका मिल गया और दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा होकर 33.2 डिग्री पर पहुंच गया।
एक दिन पहले अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री था। सोमवार को न्यूनतम तापमान भी 13 डिग्री दर्ज किया गया है।मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मंगलवार को आसमान पूरी तरहसे साफ रहेगा। साथ ही हवा की गति भी बढ़ जाएगी। उत्तर-पश्चिम से बह रही हवा की दिशा भी बदल सकती है। इससे दिन में तेज धूप और गर्मी होगी जबकि रात और सुबह मौसम सुहाना रह सकता है।