बस्ती। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव में गुरुवार की दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई।परिजनों ने आनन फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना को लेकर गाँव में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
पूरा मामल
जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव में गुरुवार की दोपहर में करीब 35वर्षीय महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजन महिला को सीएचसी कप्तानगंज ले गये जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
परिजन बिना पुलिस को सूचना दिये ही महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद बताया जा रहा हैं। महिला की मौत से तीन बच्चे अनाथ हो गये। ग्रामीणों की मानें तो पति का एक अन्य महिला से सम्बंध के चलते कई महीनों से पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। घटना कप्तानगंज पुलिस ने अनभिज्ञता जताई हैं।