बस्ती। जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के कौड़ी कोल बुजुर्ग गांव के ध्रुवचंद्र चौधरी मर्डर केस में मुख्य आरोपी अभिषेक पाठक ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में है।
क्या था मामल
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़ीकोल बुजुर्ग गांव के रहने वाले ध्रुवचन्द्र चौधरी की 31 मई की रात हत्या कर दी गई थी। उसका शव रैजल गांव के गन्ने के खेत में शव छिपा दिया गया था। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया था कि उस रात प्रेमचंद 10 बजे के बाद घर से निकला था। सुबह बिस्तर पर वह नहीं दिखा। दिन भर कोई पता नहीं चला तो परिवार के लोग और ध्रुवचंद्र के मित्र भी खोजबीन में जुट गये।
मोबाइल लोकेशन के जरिये गांव के कुछ लोग रैजल गांव के निकट रविवार की रात 12 बजे फोन किए गए तो खेत में ध्रुव चंद्र चौधरी का शव खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने मृतक के भाई प्रेमचंद्र चौधरी की तहरीर पर अभिषेक पाठक, सत्यम पाठक, रमई उर्फ राम बहादुर पाठक व अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया। रमई को गिरफ्तार किया जा चुका है।