अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: बस्ती के शेखपुरा में महिलाओं का उत्साहवर्धन

By ARUN KUMAR

Published on:

बस्ती। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक कदमबस्ती के विकास खण्ड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत शेखपुरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव की महिलाओं ने कचरे से निर्मित माँ भारती के चरणों में पुष्प समर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जागरूकता कार्यक्रम

एफ सी आरोह फाउंडेशन के अफजल खान ने महिलाओं को बैंकिंग फ्राड से बचने के तरीके के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा, उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेंशन, पी यम मुद्रा योजना, पी यम जीवन ज्योति योजना आदि के बारे में भी जानकारी दी।

ग्राम प्रधान का सम्मान

एडीओ (पी) अवधेश कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर महिला ग्राम प्रधान का सम्मान किया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं के लिए लाभप्रद योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की।

स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान

गांव की महिला श्रीमती सुघरा देवी को ग्राम प्रधान श्रीमती शांती देवी ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उनके योगदान के लिए अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।

Leave a Comment