प्रतापगढ़ : मायके में रह रही विवाहिता का शव शुक्रवार दोपहर घर में फंदे से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर स्वजन बदहवास हो गए। मां ने तहरीर देकर दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है।
कल्यानपुर कला दीवानगंज गांव की 27 वर्षीय रिंकी वर्मा पुत्री राम कृपाल वर्मा का विवाह तीन वर्ष पूर्व नौबस्ता निवासी इंद्रजीत वर्मा पुत्र मोती लाल वर्मा के साथ हुआ था। लेकिन ससुराल से विवाद के चलते करीब एक वर्ष से वह मायके में रह रही थी। शुक्रवार दोपहर में उसका शव फंदे से लटकता मिला। मृतका की मां कमला वर्मा का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति व ससुरालीजनों ने उसकी बेटी को घर से निकाल दिया था।
घर के लोग खेत में काम करने चले गए थे। अकेला पाकर आरोपित पति ने फंदे से लटकाकर रिंकी की हत्या कर दी।