बस्ती। जिले के छावनी थाना क्षेत्र के खतम सराय के पास सोमवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
पूरा मामला
सूचना मिलते ही छावनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक ने
एडिशनल एसपी ओम प्रकाश सिंह द्वारा घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस टीम को निष्पक्ष और गहन जांच के निर्देश दिए।
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान 35 वर्षीय शनि यादव के रूप में हुई, जो रूद्रपुर, देवरिया का रहने वाला था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शनि यादव, जो अयोध्या से अपने घर लौट रहा था, वह खतम सराय के पास कैसे पहुंचा। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक
सूत्रों के अनुसार, मृतक युवक के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। छावनी पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि शनि यादव की मौत कैसे हुई और इसके पीछे क्या कारण थे।
थाना छावनी पुलिस द्वारा शव को कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरान्त शव को मार्चरी हाऊस बस्ती भिजवाया गया, मौके का निरीक्षण घटनास्थल उच्चाधिकारीगण द्वारा किया गया है, शान्ति व कानून व्यवस्था कायम है।