Author: ARUN KUMAR
कानपुर: होली त्योहार 13 व 14 मार्च को मनाया जाएगा। इस मौके पर यात्रियों को गृह जनपदों तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम होली स्पेशल 618 बसें चलाएगा। मंगलवार सुबह से झकरकटी, सिग्नेचर सिटी, रावतपुर बस अड्डों से बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। स्पेशल बस 18 मार्च तक स्पेशल बसें 18 मार्च तक चलेंगी।रोडवेज ने सर्वाधिक भीड़ वाले रूट वाले आनंद विहार-कानपुर, कानपुर-गोरखपुर, कानपुर-प्रयागराज, कानपुर-वाराणसी, कानपुर-रायबरेली व कानपुर लखनऊ सहित अन्य रूटों को चिह्नित किया है। 25 से ज्यादा बसें हर समय बस अड्डों पर रिजर्व में रहेंगी ताकि यात्रियों की मांग वाले रूट पर उन्हें चलाया जा सके।…
यूपी, बस्ती। बस्ती जिले में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए एक अच्छी खबर है। खाद्य तथा रसद विभाग ने निर्णय लिया है कि अंत्योदय कार्डधारकों को चीनी मुहैया कराई जाएगी। चीनी वितरण की जानकारी इस माह के खाद्यान्न वितरण में गेहूं व चावल के साथ चीनी भी दी जाएगी। मंगलवार से कोटेदार इसका वितरण शुरू कर देंगे। जनपद के 89067 अंत्योदय कार्डधारकों को 18 रुपये प्रति किग्रा की दर से तीन किग्रा चीनी प्रत्येक यूनिट धारक को दी जाएगी। खाद्यान्न वितरण की जानकारी खाद्यान्न वितरण की जानकारीजिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार से 25 मार्च तक खाद्यान्न वितरण…
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें 100 जोड़ों ने शादी की रस्में निभाईं। मुख्य अतिथि ने नव दंपतियों को… बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कप्तानगंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 100 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कप्तानगंज विकासखंड के 64, कप्तानगंज नगर पंचायत के 5 और दुबौलिया विकासखंड के 31 जोड़ों ने विवाह बंधन में बंधे। विवाह कार्यक्रम आचार्य जगराम ने हिंदू रीति-रिवाज से 98 जोड़ों को सात फेरों के साथ विवाह बंधन में बांधा। इसी कार्यक्रम में 2 मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी संपन्न हुआ। विधायक प्रतिनिधि गुलाब सोनकर ने…
बस्ती, 10 मार्च। नगर पंचायत कप्तानगंज में अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी की मिलीभगत से विकास व निर्माण कार्यों में व्यापक भ्रष्टाचार किया जा रहा है। भाजयुमो जिला कार्य समिति सदस्य विजयसेन त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के साथ साथ कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने की मांग किया है। आरोप है कि अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी अपने चहेते लोगों को ठेका दे रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने कहा अप्रैल वर्ष 2024 से जो टेंडर किए गये है उसमें हर टेंडर पर केवल दो टेंडर ही डाले गये। दोनों फुल रेट के डाले गये। एक…
यूपी, बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है हादसे में पांच लोगों की मौत तीन घायल बताए जा रहे हैं। पूरी घटना बस्ती में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जिले के नगर थाना क्षेत्र में गोटवा टाटा एजेंसी के पास नेशनल हाईवे पर एक कंटेनर और हेक्सा कार से भीषण टक्कर हो गई। घटना सोमवार की सुबह करीब 7 बजे की बताए जा रही है। राजस्थान का कंटेनर बस्ती से अयोध्या की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कंटेनर ने अचानक लेन बदली। सामने से आ रही गुजरात नंबर की हेक्सा कार…
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के बेडारी मुस्तहकम गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का उसके घर की छत पर फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुड़ गई। जानकारी के अनुसार कलवारी थाना क्षेत्र के बेडारी मुस्तहकम गांव निवास 20 वर्षीय कैफिया पुत्र सैयद अहमद अब्दुल सबर रविवार की सुबह जब परिवार के लोग जागे तो उन्होंने देखा कि कैफिया अपने कमरे से नहीं निकली काफी देर इंतजार करने के बाद घर के लोगो ने जब उसके कमरे…
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। महोली तहसील के संवादसूत्र राघवेंद्र वाजपेयी की हत्या कर दी गई। उनकी हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या के पीछे की वजह राघवेंद्र वाजपेयी ने हाल ही में धान खरीद में गड़बड़ी का मामला उजागर किया था। इस मामले में कई लोगों की संलिप्तता सामने आई थी। इसके अलावा, उन्होंने जमीन खरीद मामले में भी स्टांप चोरी का मामला उजागर किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि राघवेंद्र वाजपेयी को चार गोलियां लगी थीं। इसमें 315 बोर व 311…
यूपी, बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बस्ती जिले के डारीडीहा में एक अभ्युदय विद्यालय बनाया जाएगा, जो उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करेगा। जनपद पहला मुख्यमंत्री अभ्युदय स्कूल बस्ती सदर ब्लाक के डारीडीहा में बनेगा। शासन से विभाग को धन मिल गया है। कार्यदायी संस्था जल्द ही निर्माण कार्य शुरु कर देगी। – अनूप कुमार, बीएसए अभ्युदय विद्यालय की विशेषताएंइस विद्यालय में छात्रों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं: अभ्युदय विद्यालय के निर्माण के लिए धन का आवंटन उत्तर प्रदेश सरकार ने अभ्युदय विद्यालय…
यूपी, सहारनपुर। जमीन के विवाद में पैमाइश करने पुलिस के साथ पहुंची राजस्व टीम के सामने किसान ने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने आग बुझाकर किसान को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक किसान 90 प्रतिशत जला है। स्वजन ने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने राजस्व न्यायालय के फैसले का अनुपालन के लिए पैमाइश कराने का दावा किया है। किसान 90 प्रतिशत जला जमीन के विवाद में पैमाइश करने पुलिस के साथ पहुंची राजस्व टीम के सामने किसान ने आत्मदाह…
आगराः छुट्टी पर घर आने के बाद लापता हुए आगरा कमिश्नरेट के दारोगा जितेंद्र सिंह का क्षत विक्षत शव शनिवार शाम कालपी में यमुना नदी के किनारे मिला। वह उरई के राजेंद्र नगर मुहल्ले के रहने वाले थे और 28 फरवरी को घर आए थे। उसी दिन दोस्तों से मिलने की बात कहकर चले गए और घर नहीं लौटे। स्वजन ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उनके पिता गया प्रसाद बसपा में जिला उपाध्यक्ष रहे हैं और ठेकेदारी का काम करते हैं। पिता का आरोप पिता का कहना कि बेटे की हत्या की गई है। हालांकि देर रात तक…