बस्ती। जिले के नगर थानाक्षेत्र के कुसमौर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़ित रामदयाल की तहरीर पर राम परीछन, रामचेत, सुशील, संदीप, अभिषेक, भोला, पतरू, सुनीता, पुनीता, अनुष्का व शिवांगी पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
आवास विकास कालोनी से वाइक चोरी वस्तीः कोतवाली थानाक्षेत्र के आवास विकास कालोनी से अज्ञात चोरों ने बाइक चुरा लिया। पुलिस ने बाइक स्वामी मनोज पाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।