बस्ती। बभनान क्षेत्र के कुनगइया बाजार के निकट मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गए। मौके पर एक की मौत हो गई।
एक गंभीर
जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। बभनान क्षेत्र के करनपुर निवासी आलोक मिश्रा गांव के विकास के साथ बाइक से मांगलिक कार्यक्रम से देर रात वापस लौट रहे थे। कुनगइया बाजार में सड़क हादसे के शिकार हो गए।
उपनिरीक्षक ने बताया
छपिया थाने के उपनिरीक्षक सुभाष यादव ने बताया कि आलोक को निकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक विकास की हालत गंभीर होने पर दर्शन नगर मेडिकल कालेज अयोध्या के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।