बस्ती में नील गाय की हत्या: ग्रामीणों ने पकड़ा, जांच में जुटी पुलिस
बस्ती। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नील गाय की हत्या का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने पांच से अधिक लोगों को नील गाय को काटते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
घटना के विवरण
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नील गाय की हत्या का मामला सामने आया यहां ग्रामीणों की सूचना पर हिन्दू रक्षक राणा दिग्विजय सिंह ने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। जिस के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई
बताया जा रहा है पढ़नी गांव का रहने वाला शहजाद सहित साथियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई की इस दौरान मौके से नील गाय को काटने वाली चाकू सहित अन्य उपकरण बरामद हुए हैं।
पुलिस की कार्रवाई
मामले में पुलिस ने शहजाद और उसके साथियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बस्ती में नील गाय की हत्या का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।