बस्ती। जिल के लालगंज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर के निकट बाइक चालक ने साइकिल से जा रहे भाई-बहन को ठोकर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
कल्यानपुर गांव निवासी 15 वर्षीय अंश त्रिपाठी पुत्र कृपाराम की मृत्यु हो गई। वह साइकिल से अपनी बहन शालिनी के साथ कुदरहा बाजार में सामान खरीदने गए थे। वापस जाते समय घर के सामने ही पीछे से आ रही बाइक की चपेट में आ गए।
सीएचसी पहुंचाया
बाइक सवार सेल्हरा गांव निवासी अरविंद पुत्र रामस्वार्थ, अमित पुत्र होरीलाल व कंचन पुत्री होरीलाल गिर गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया।
हालत गंभीर देख
हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने अंश व शालिनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान अंश त्रिपाठी की मृत्यु हो गई। शालिनी का हालत ठीक देख घर भेज दिया गया। मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। अंश दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था।