जसरानाः जयमाला की स्टेज पर दूल्हे के नशे में होने पर दुल्हन ने शादी करने से ही इन्कार कर दिया। बरात लौटने के बाद अगले दिन बहन के देवर के साथ सात फेरे लिए।
प्रानपुर गांव का ये मामला तीन दिन पुराना है। गांव प्रानपुर की रहने वाली युवती की शादी 20 अप्रैल को थी। कोटला क्षेत्र के गांव जनूगढ़ी से बरात आई थी। जयमाला के समय दूल्हा शराब के नशे में स्टेज पर पहुंचा। अशोभनीय हरकत करने लगा। पानी मांगने लगा। दुल्हन ने पानी लाने से मना किया तो दूल्हा भड़क गया। डीजे पर नाचने लगा और कपड़े फेंकने लगा। यह देखकर दुल्हन ने शादी से मना कर दिया।