बस्ती। जिले के परसरामपुर थानाक्षेत्र के निपनियां गांव में गुरुवार की रात 45 वर्षीय बुद्धिराम की लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के बेटे राजेश कुमार की तहरीर पर गांव के ही गोपी शर्मा के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित गोपी नशे में धुत था। उसकी बुद्धिराम से कहासुनी होने लगी। इसी बीच गोपी ने लाठी से बुद्धिराम के सिर पर प्रहार कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुद्धिराम को अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया
थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है और आरोपित को पकड़ लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही मामले की छानबीन की जा रहे हैं।
पुलिस व फोरेंसिक टीम ने
मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के बेटे राजेश से घटना के संबंध में जानकारी ली। एसओ को सभी पहलुओं पर जांच के निर्देश दिए।