बस्ती। सोमवार की शाम अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने थाना कप्तानगंज का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने मालखाना, शस्त्रागार, और थाना कार्यालय का गहन निरीक्षण किया।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने के सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों की जांच की। इनमें सम्पूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर, भूमि-भवन रजिस्टर और मालखाना रजिस्टर शामिल थे। महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ने
अपर पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने चोरी, लूट और नकबजनी की रोकथाम पर जोर दिया। महिलाओं से जुड़े अपराधों और तस्करी को रोकने के लिए सीमा पर नियमित जांच के आदेश दिए।