बस्ती। जिले के नगर थानाक्षेत्र के नेउरीगाड़ा कुसरौत गांव में 14 वर्षीय किशोर ने पिता की डांट से नाराज होकर फंदे से लटक कर जान दे दी।
घर के कुछ ही दूरी पर
घर से कुछ दूर पर स्थित आम के पेड़ से लटकता शव पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। स्वजन ने बताया कि बेटे की मानसिक हालत ठीक नहीं थी।
बात बात पर नाराज हो जाता था। किशोर अमन यादव के पिता राम ललित यादव ने किसी बात पर डांट दिया था। इसी बात से वह नाराज होकर घर पर ही बैठा रहा।
रात में खाना खाने के बाद
रात में खाना खाने के बाद वह घर से निकल गया। घर से सौ मीटर की दूरी पर सीवान मे स्थित आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे उसका शव लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गई है।