Author: Arun Kumar

जसरानाः जयमाला की स्टेज पर दूल्हे के नशे में होने पर दुल्हन ने शादी करने से ही इन्कार कर दिया। बरात लौटने के बाद अगले दिन बहन के देवर के साथ सात फेरे लिए। प्रानपुर गांव का ये मामला तीन दिन पुराना है। गांव प्रानपुर की रहने वाली युवती की शादी 20 अप्रैल को थी। कोटला क्षेत्र के गांव जनूगढ़ी से बरात आई थी। जयमाला के समय दूल्हा शराब के नशे में स्टेज पर पहुंचा। अशोभनीय हरकत करने लगा। पानी मांगने लगा। दुल्हन ने पानी लाने से मना किया तो दूल्हा भड़क गया। डीजे पर नाचने लगा और कपड़े…

Read More

मैनपुरी,। प्रेमी से बात करते समय मां ने फोन छीन लिया तो नाराज किशोरी ने बुधवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। पूरा मामला कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव अनूपपुर में मां द्वारा मोबाइल तोड़ने से नाराज पुत्री ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक किशोरी पिछले तीन महीने से पिता से अलग मां के साथ अपनी ननिहाल में रह रही थी। पुलिस ने मृत्यु का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव बहसी निवासी रामलड़ैते की ससुराल कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव अनूपपुर में है। उनका पत्नी से विवाद चल रहा है।…

Read More

भोगांव (मैनपुरी): मेरठ के सौरभ हत्याकांड के बाद चर्चा में आया नीला ड्रम अब पति-पत्नी और प्रेमी के बीच धमकी का हिस्सा बन चुका है। शादी के नौ साल बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नीले ड्रम में भरवाकर ठिकाने लगाने की धमकी दे डाली। कांफ्रेंसिंग पर हुई काल की रिकार्डिंग लेकर पति पत्नी से बचाने की गुहार लेकर एसपी के पास पहुंच गया। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की धमकी देने की बात कह रही है। रिकार्डिंग इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है। थाना क्षेत्र के गांव अहिरवा निवासी अनीश कुमार का विवाह 2016 में…

Read More

बस्ती। जिले के नगर थानाक्षेत्र के कुसमौर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़ित रामदयाल की तहरीर पर राम परीछन, रामचेत, सुशील, संदीप, अभिषेक, भोला, पतरू, सुनीता, पुनीता, अनुष्का व शिवांगी पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आवास विकास कालोनी से वाइक चोरी वस्तीः कोतवाली थानाक्षेत्र के आवास विकास कालोनी से अज्ञात चोरों ने बाइक चुरा लिया। पुलिस ने बाइक स्वामी मनोज पाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Read More

बस्ती। जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर बाजार में बुधवार को दिन में करीब 11 बजे हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। गोपीनाथपुर बाजार निवासी 35 वर्षीय सरिता पत्नी रोहित गुप्ता घर मे अकेली थीं। उनके पति ई-रिक्शा लेकर कहीं गए थे। सरिता मकान के पिछले हिस्से में नहाने गईं तो करंट की चपेट में आ गईं। बताया जा रहा है कि उनका हैंडपंप, पानी के मोटर से जुड़ा है। जैसे ही वह हैंडपंप के संपर्क में आईं, उनको करंट लग गया। घर में किसी के न होने से सरिता जमीन…

Read More

बस्ती। जिले के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर मंगलवार की शाम वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बेलहरा पड़ाव के निकट दो टेंपो की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल टेंपो सवार 45 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के जिनवा निवासी पशुपतिनाथ शुक्ल पुत्र विष्णु प्रसाद जिला अस्पताल में भर्ती किसी परिचित को देखने गए थे। शाम को टेंपो से घर वापस लौटते समय बेलहरा के निकट दो टेंपो की भिड़त में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया थानाध्यक्ष…

Read More

प्रयागराज : करछना के ग्राम सभा रामगढ़ निवासी विवेक शुक्ला ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2024 की परीक्षा में 355वीं रैंक हासिल कर अपने गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। विवेक के पिता विद्याकांत शुक्ला ग्वालियर हाईकोर्ट की खंडपीठ में अधिवक्ता हैं। UPSC जैसी कठिन परीक्षा में सफलता का सफर विवेक के लिए आसान नहीं रहा। उन्होंने बताया उन्होंने बताया कि पहले दो प्रयासों में वे प्रारंभिक परीक्षा भी पास नहीं कर सके, जबकि तीसरे प्रयास में उन्होंने प्रीलिम्स तो निकाल लिया, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो पाया। अंततः चौथे प्रयास में उन्होंने मंजिल पा ली ।…

Read More

लखनऊः बिजली विभाग गर्मी के मौसम में आपूर्ति दुरुस्त रखने के साथ बिजली चोरी रोकने की कसरत में जुटा है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि जिस फीडर व आपूर्ति ट्रांसफार्मर में 70 प्रतिशत से ज्यादा का लोड होगा और 30 प्रतिशत से ज्यादा का लाइन हानि होगी, वहां कार्मिकों की जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्रवाई की जाए। जिस डिस्काम में 100 केवीए से ऊपर के पावर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होंगे, वहां के निदेशक तकनीकी को जिम्मेदार माना जाएगा। उन्होंने कहा कि छोटे और गरीब उपभोक्ताओं का विजिलेंस कार्रवाई के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। विजिलेंस…

Read More

इटावा/औरैया : इटावा रेलवे स्टेशन के बाहर जौली होटल के कमरा नंबर 101 में शुक्रवार रात इंजीनियर मोहित यादव ने फंदा लगाकर जान दे दी। उनका दो मिनट का वीडियो मिला है, जिसे उन्होंने आत्महत्या से ठीक पहले रिकार्ड किया था। इसमें वह पत्नी प्रिया यादव और ससुराल पक्ष की मानसिक प्रताड़ना से तंग होकर आत्महत्या करने को मजबूर होने की बात कहते दिख रहे हैं। वह कहते हैं कि काश लड़कों के लिए कोई कानून होता, तो मैं यह कदम नहीं उठाता। जब तक आप लोगों को यह वीडियो मिलेगी मैं इस दुनिया से जा चुका होऊंगा। मम्मी पापा मुझे…

Read More

कानपुरः एक कंपनी की मैनेजर का तंत्र-मंत्र करने वाले युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया। बात न मानने पर छेड़छाड़ व फोटो प्रचलित करने की धमकी दे रहा था। पीड़िता उसके घर शिकायत करने पहुंची तो उन्हें पीट दिया। पीड़िता ने शनिवार शाम गोविंद नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। गोविंद नगर थाना क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती ने बताया कि वह एक कंपनी में मैनेजर हैं। जब कालेज में पढ़ती थी तो क्षेत्र के युवक से दोस्ती हुई थी। बाद में पता चला कि वह तंत्र-मंत्र व वशीकरण का काम करता था। उसका एक अन्य महिला से…

Read More