बस्ती। जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के तुरकौलिया राय निवासी 45 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में अमारेडीहा गांव में कुएं में शव उतराता मिला।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। स्वजन के अनुसार मृतक की पत्नी की कई वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी।
दोनों के कोई संतान नहीं थी। तभी से वह मानसिक रूप से बीमार रहता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।