रुड़कीः रुड़की के गणेशपुर स्थित सेक्टर रोड निवासी अर्पित कुमार ने सिविल सेवा की परीक्षा में 421वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। इससे पहले उनका चयन आइवी में इंस्पेक्टर के पद पर हुआ था, लेकिन उन्होंने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है।
अर्पित मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र के गंगादासपुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता राज कुमार दारोगा के बेटे ने सिविल सेवा परीक्षा में हासिल की 421वीं रैंक पिछली बार साक्षात्कार में रह गए थे, फिर भी हार नहीं मानी
उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा हैं। इस समय मुरादाबाद में हैं। अर्पित के चयन पर मोहल्ले ने जश्न मनाया। रुड़की के गणेशपुर स्थित सेक्टर रोड निवासी अर्पित कुमार ने बताया कि स्कूल समय से ही वह आइएएस बनना चाहते थे। इसके लिए वह लगातार प्रयास भी कर रहे थे।
पिछले बार वह साक्षात्कार में रह गए थे। इस बार उन्होंने अच्छे से तैयारी की थी, जिसका फल उन्हें सफलता के रूप में मिला है। उन्होंने सेल्फ स्टडी की। उनकी प्रारंभिक शिक्षा बिजनौर से हुई है। इसके बाद उन्होंने एनआइटी बंगलुरु से बीटेक किया। अर्पित की मां राजेश गृहिणी हैं। कोसी कुमार, ललित कुमार, पंकज, शांतनु, आकाश चौधरी, रजत ने बधाई दी।