बस्ती। जिले के सोनहा थानाक्षेत्र के करमहिया निवासी एक युवक की महाराष्ट्र में इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
शटरिंग करते वक्त नीचे गिराने से
सोनहा क्षेत्र के करमहिया गांव का 32 वर्षीय बृजलाल पुत्र मुनेसर करीब छह माह पूर्व मजदूरी के सिलसिले में महाराष्ट्र के अहमदनगर जनपद के सूपा थाना क्षेत्र में शटरिंग का काम करने गया था। एक सप्ताह पहले बीते शुक्रवार की सुबह शटरिंग करते समय वह नीचे गिर गया।
लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान गुरुवार सुबह 10 बजे मृत्यु हो गई। मौत की सूचना सुन पत्नी सुधा सहित घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। दिवंगत के दो पुत्र लकी व शिवराज हैं।