बस्ती। यूपी के बस्ती जिले में पुलिस विभाग में तबादलों का दौर जारी है। हाल ही में एसपी अभिनन्दन ने कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल मिलाकर 30 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। यह तबादले अलग-अलग थानों पर तैनात एसएचओ के कारखास की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद की गई हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारूरूप से संचालित करने के लिए तबादले किया गया।
एसपी अभिनन्दन ने बताया
एसपी अभिनन्दन ने बताया कि जनपद में विशेषकर नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारूरूप से संचालित बनाये रखने एवं यातायात पुलिस बल में अत्यधिक कमी के दृष्टिगत यह तबादले किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह तबादले जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड में लिये गये निर्णय के अनुसार किए गए हैं।
तबादला सूची
एसपी अभिनन्दन ने बताया कि मुख्य आरक्षी/आरक्षी को तात्कालिक प्रभाव से यातायात पुलिस लाईन बस्ती में स्थानान्तरित किया गया है।
तबादलों के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप
तबादलों के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। कई पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है, जिससे उनकी बेचैनी बढ़ गई है। अब देखना यह है कि इन तबादलों का पुलिस विभाग पर क्या प्रभाव पड़ता है।