वखिरा: क्षेत्र के एक गांव की दो बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पकड़ ली, जिससे परिवार में हंगामा मच गया। महिला का प्रेम प्रसंग पिछले एक साल से चल रहा था, और जब इसके बारे में उसके पति और सास-ससुर को पता चला, तो उन्होंने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ जीवन बिताने पर अड़ी रही। हालांकि बाद में पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेकर महिला को उसके परिवार को हवाले कर दिया।
महिला का पति कानपुर में बिल्डर का काम करता है। उसके साथ उसकी पत्नी और दो बच्चे भी रहते हैं। बच्चों की उम्र नौ और पांच वर्ष है। कानपुर में उसके बगल में रहने वाले युवक से महिला का प्रेम संबंध हो गया, तो उसने पति का साथ छोड़कर प्रेमी के साथ कहीं चली गई।
युवक बच्चों के साथ बखिरा क्षेत्र में स्थित घर पर आ गया और माता-पिता से पीड़ा सुनाई। बाद में परिवार वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और न्याय की गुहार लगाई। महिला की सास ने तहरीर में बताया कि उसकी बहू दे अप्रैल को घर के गहनों और नकदी के साथ प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। बाद में बखिरा पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को पकड़कर चौकी पर ले आयी। महिला किसी भी कीमत पर पति के साथ जाने को तैयार नहीं हो रही थी। वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।
इस बीच उसके दोनों बच्चे भी रोते रहे। परिवार और ग्रामीणों ने भी महिला को समझाया लेकिन वह प्रेमी का साथ छोड़ने को तैयार नहीं हो रही थी। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया और महिला को उसके पति और सास के हवाले कर दिया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। बाद में पुलिस ने कानपुर निवासी प्रेमी को चेतावनी देकर छोड़ दिया।