होली बाद छावनी क्षेत्र में चलेगा अवैध कब्जेदारों के खिलाफ अभियान

By ARUN KUMAR

Updated on:

कानपुर : छावनी क्षेत्र में रक्षासंपदा विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे हटाने के लिए होली त्योहार के बाद सघन अभियान चलेगा। रक्षा संपदा विभाग ने चिह्नित जगहों पर अवैध कब्जे हटाने के लिए अभियान चलाने की कार्ययोजना बनाई।

होली के बाद पुलिस आयुक्तसे पुलिस फोर्स व कैंट बोर्ड के सीईओ से जेसीबी व गाड़ियां लेकर अभियान चलाएंगे। रक्षा संपदा अधिकारी प्रोमिला जायसवाल ने बताया, होली त्योहार की वजह से पुलिस फोर्स नहीं मिल पा रहा है। होली के बाद छावनी में चिह्नित स्थानों में अभियान चलाएंगे।

Leave a Comment