Author: ARUN KUMAR
चौबेपुर। चौबेपुर के गंभीरपुर गांव में नशे की हालत में कार दौड़ाने के दौरान हादसा हो गया। अनियंत्रित हुई कार एक मकान में बाहर बैठी महिलाओं को रौंदते हुए चबूतरे से टकरा गई। हादसे में गंभीर घायल एक महिला की मौत हो गई। जबकि देवरानी विमला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौबेपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में शुक्रवार दोपहर मैनावती मार्ग से गंभीरपुर जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी। हादसे में दरवाजे पर बैठी जयलाल पाल की 45 वर्षीय पत्नी रेशमा और उनकी बहू विमला…
लखनऊः पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना सर्वेक्षण एक मई से शुरू होगा। इसके लिए गन्ना सर्वेक्षण नीति जारी कर दी गई है। गन्ना सूचना प्रणाली और स्मार्ट गन्ना किसान प्रोजेक्ट के तहत हैंड हेल्ड कंप्यूटर के माध्यम से ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) सर्वे कराया जाएगा। गन्ना किसानों को अपने द्वारा बोए गए क्षेत्रफल के संबंध में घोषणा पत्र आनलाइन भरना होगा। सर्वे के लिए किसान को तीन दिन पहले सूचना दी जाएगी। सर्वे नीति में पारदर्शिता के लिए किसान को पूर्व सूचना देने पर जोर दिया गया है। सर्वे टीम के खेत पर पहुंचने की तिथि और टीम के…
लखनऊः प्रदेश में 10 लाख लोगों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (artifical Intelligence) (एआइ) का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश को एआइ का हब बनाने के लिए योगी सरकार ने यह योजना तैयार की है। इसमें दिसंबर तक प्रशिक्षण पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। माइक्रोसाफ्ट, इंटेल, गुवी एचसीएल, वाधवानी, वन एम वन बी जैसी आइटी कंपनियां इससे जोड़ी गई हैं, जो लोगों को प्रशिक्षित करेंगी। मुख्य सचिव का कहना है मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का कहना है कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को रोजगार के लिए सक्षम बनाना है। इससे राज्य के प्रशासनिक ढांचे, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा कृषि व अन्य…
लखनऊ : परिवहन निगम (Transport Corporation) में महिला कंडक्टरों की भर्ती का पहला चरण पूरा हो गया है। पांच हजार पदों के सापेक्ष सभी 20 क्षेत्रों से 6150 आवेदन मिले हैं। सोमवार से परिवहन मुख्यालय पर आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग शुरू होगी। जैसे-जैसे स्क्रीनिंग पूरा होती जाएगी, मेरिट लिस्ट घोषित करके महिलाओं को नियुक्तियां दी जाएंगी। परिवहन निगम में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन व एनसीसी, एनएसएस/स्काउट गाइड संस्था के माध्यम से महिला कंडक्टरों के पांच हजार पदों पर भर्ती की जा रही है, शुक्रवार को आवेदन करने की अंतिम तारीख थी, निगम को…
कानपुर : बर्रा में सोमवार देर रात शादी समारोह से लौट रहे स्कूटी सवार दंपती को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दंपती उछलकर दूर जा गिरे। सिर में आई गंभीर चोटों से महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गए। वहीं ट्रक में फंसकर स्कूटी करीब 50 मीटर तक घिसटती हुई चली गई। पुलिस ने घायल को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बर्रा-छह निवासी विजय जोशी 39 वर्षीय पत्नी शिल्पी के साथ सोमवार को पड़ोसी के बेटी की शादी समारोह में शामिल होने बर्रा-दो गए थे। देर रात वहां से वह…
कौशांबीः कोखराज के महमदपुर गांव निवासी गिरधारी लाल दिवाकर की बेटी साधना दिवाकर का पहली बार में ही यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में चयन हुआ है। चयन की जानकारी होने पर स्वजन, रिश्तेदारों एवं गांव के लोगों में खुशी फैल गई। गिरधारी लाल परिवहन निगम में कनिष्ठ लिपिक पद से 2020 में सेवानिवृत्त हुए हैं। वह स्वजन के साथ प्रयागराज के मुंडेरा में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की पढ़ाई एमवी कान्वेंट स्कूल, सुलेमसराय से की हैं। जबकि स्नातक इलाहाबाट विश्वविद्यालय से किया है। वह बताते हैं कि बेटी को यूपीएससी परीक्षा में 931…
कानपुर देहातः रूरा निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीरा व अधिवक्ता प्रदीप त्रिवेदी की पुत्री अक्षिता त्रिवेदी ने मेहनत के दम पर यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर 394वीं रैंक हासिल करने में सफलता पाई है। संभवत उन्हें आइपीएस कैडर मिलेगा।
औरैया। जिले के दिबियापुर के इंद्रानगर में रहने वाली तान्या गुप्ता ने पांचवें प्रयास में 720वीं रैंक प्राप्त की है। उनका मां अनीता उर्फ रानी गुप्ता सहार सीएचसी में वार्ड आया है। उनके पिता गोपाल कृष्ण गुप्ता की 24 साल पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। वह औरैया के एक स्कूल में गणित के शिक्षक थे। पिता की मौत के एएनएम दादी प्रमोद कुमार ने तान्या की परवरिश की। उनकी मृत्यु के बाद वार्ड आया मां अनीता उर्फ रानी गुप्ता ने संघर्ष के बाद बेटी को पढ़ने के लिए प्रेरित करती रहीं। तान्या ने बताया कि 2020 में…
उन्नाव/पूर्वी दिल्ली: बहुत ही कम लोग होते हैं जो अपनी कमजोरी को ताकत बनाकर अपने सपनों को पूरा करते हैं। यमुना विहार के राजकीय प्रतिभा विद्यालय से पढ़ी सौम्या मिश्रा ने अपने जनून से आइएएस बनने के सपने को सच कर दिखाया है। तीन बार असफलता मिलने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और चौथी बारी में 18वीं रैंक हासिल की है। वह उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में एसडीएम हैं। उनकी छोटी बहन सुमेघा मिश्रा की 253 रैंक आई है। वह नौकरी नहीं करती हैं। दोनों गांव अजयपुर, उन्नाव के असोहा ब्लाक में है। सौम्या मिश्रा व सुमेघा मिश्रा…
कन्नौज: UPSC की परीक्षा में 10वीं रैंक लाने वाले मयंक त्रिपाठी के माता-पिता की आंखों से आंसू बनकर खुशी छलक उठी। कलेक्ट्रेट में लिपिक पिता प्रभात त्रिपाठी को उनके कार्यालय में बेटे की सफलता की सूचना मिली तो कार्यालय से लेकर घर तक दिन भर जश्न का माहौल रहा। पिता का कहना है कि बेटे की सफलता से स्वयं के साथ जिले का भी मान बढ़ा है। बेटे ने जागरण पब्लिक स्कूल से इंटर की पढ़ाई की है। शहर के डाक बंगला सरायमीरा निवासी प्रभात त्रिपाठी कलेक्ट्रेट में निकाय लिपिक हैं। यूपीएससी परीक्षा का परिणाम उस समय आया जब पिता…