Author: Arun Kumar
औरैयाः देवकली मंदिर (Devakali Temple) की जमीन अपने रिश्तेदार के नाम करने के मामले में तीन लेखपाल और उनके दो रिश्तेदार समेत 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नायब तहसीलदार अशोक कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सदर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सदर तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक लालाराम की तहरीर 25 अप्रैल को प्रशासन की तरफ से इंटरनेट मीडिया में प्रचलित की गई थी। जिसमें दो लेखपालों ने शहर के लेखपाल के साथ मिलकर देवकली मंदिर की जमीन पर दो प्लाट परिवार के सदस्यों के नाम करने का आरोप लगाया था। साथ…
महोबा : महोबकंठ के ग्राम सतौरा में शादी से पहले मंडप कार्यक्रम में दूषित भोजन करने से करीब 80 लोग बीमार पड़ गए। स्वास्थ्य टीम ने करीब 53 लोगों का उपचार गांव में ही किया, जबकि अन्य लोग निजी अस्पताल चले गए। ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया कि भोजन में खराब घी का प्रयोग होने से लोग बीमार हुए हैं। घी का नमूना लेकर जांच कराई जा रही है। फिलहाल सभी की हालत में सुधार है। ग्राम सतौरा निवासी संदीप उर्फ सोनू यादव की मंगलवार को शादी है। रविवार रात मंडप कार्यक्रम के बाद रात में ग्रामीणों ने भोजन…
यूपी, उन्नाव। दांपत्य जीवन में मामूली बात पर खुदकुशी करने की बढ़ती प्रवृत्ति सभ्य समाज के लिए चिंताजनक है। इसी कड़ी में एक महिला ने महज इसलिए जहर खाकर जान दे दी, क्योंकि पति के पेट की गैस छोड़ने पर विवाद हो गया था। सोमवार सुबह सफीपुर के ईश्वरीखेड़ा मजरा मिर्जापुर गांव में हुई यह घटना हुई। ईश्वरीखेड़ा निवासी राहुल कश्यप ने बताया कि वर्ष 2022 में फतेहपुर चौरासी के गौरिया कला की 28 वर्षीय प्रीती से शादी हुई थी। सुबह पत्नी चाय पी रही थी। वह पास में बैठा था। इसी दौरान पेट में गैस बनी और उसने तेज…
अब बस्ती में होने वाली सास संग भागा दामाद, दुल्हन से टूट गया था रिश्ता; अलीगढ़ जैसी है कहानी… उत्तर प्रदेश में फिर एक और सास अपने ही होने वाले दामाद संग भाग गई। ये मामला अलीगढ़ नहीं बल्कि, बस्ती और गोंडा से सामने आया है। गोंडा के इस सास- दामाद की कहानी भी काफी हद तक अलीगढ़ केस से मिलती जुलती है। चलिए जानते हैं इस लव स्टोरी की पूरी कहानी विस्तार से यूपी। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक युवक पर होने वाली सास को भगा ले जाने का आरोप लगा है, जो…
बस्ती। जिले से दर्दनाक घटना सामने आई यहां बाल्टी में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मासूम घर का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा मामला जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के उभाई गांव में एक डेढ़ वर्षीय बालक की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। सोमवार को शाम चार बजे के करीब रामप्रसाद गिरि का मासूम बालक अंश घर में खेल रहा था। स्वजन घर में इधर-उधर अपने काम में व्यस्त थे। इकलौता बेटा घर के बाहर पानी भरी बाल्टी के पास वह पहुंच गया। कुछ…
बस्ती। जिल के लालगंज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर के निकट बाइक चालक ने साइकिल से जा रहे भाई-बहन को ठोकर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कल्यानपुर गांव निवासी 15 वर्षीय अंश त्रिपाठी पुत्र कृपाराम की मृत्यु हो गई। वह साइकिल से अपनी बहन शालिनी के साथ कुदरहा बाजार में सामान खरीदने गए थे। वापस जाते समय घर के सामने ही पीछे से आ रही बाइक की चपेट में आ गए। सीएचसी पहुंचाया बाइक सवार सेल्हरा गांव निवासी अरविंद पुत्र रामस्वार्थ, अमित पुत्र होरीलाल व कंचन पुत्री होरीलाल गिर गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख…
बस्ती। बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौर थाना क्षेत्र के पछलौरिया गांव निवासी 38 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र किशोरी भारतीय स्टेट बैंक की शाखा दुबौला से सोमवार की दोपहर पैसा निकालने गए थे। पैसा निकाल कर वह बाइक से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में अजगैवा जंगल सुकरौली मार्ग पर स्थित अंतूपुर गांव के सामने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में प्रमोद के सिर पर…
बस्ती। जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के बस्थनवा निवासी श्याम सुन्दर पुत्र राजकुमार ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। पूरा मामला सोमवार को दिये पत्र में श्याम सुन्दर ने कहा है कि उसकी पत्नी अंजली यादव परसुरामपुर विकास खण्ड क्षेत्र के बस्थनवा की ग्राम प्रधान हैं। गत 21 अप्रैल को पैकोलिया थाना क्षेत्र के दुलारपुर निवासी विजय कुमार पुत्र रघुवीर, शम्भूनाथ पाठक पुत्र शिवसरन, पदुमनाथ पाठक पुत्र श्याम बिहारी पाठक, अखिलेश पाठक पुत्र लाल बिहारी पाठक निवासी बस्थनवा ने फर्जी हाजिरी न बनाने पर रोजगार सेवक रेशमा भारती और उनके पति पवन कुमार को बुरी…
बस्ती। ब्राम्हण की तुलना आतंकवाद से करने वाले गौर ब्लाक के सरकारी शिक्षक विजय पटेल के निलंबन व गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार से समर्थकों के साथ बेमियादी धरने पर बैठने के लिये भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’जैसे ही कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच धरने पर बैठे जिलाधिकारी ने तुरन्त धरनारत श्री पाण्डेय को वार्ता हेतु आमन्त्रित किया। विजय शंकर त्रिपाठी, वेदप्रकाश त्रिपाठी, संतोष पाठक व विमलेंद्र सिंह सहित सात सदस्यीय टीम के साथ चली करीब आधे घंटे की वार्ता में निलंबन या गिरफ्तारी हेतु डटे श्री पाण्डेय को जिलाधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शिक्षक…
शिक्षक का घिनौना हरकत, लड़कियों के नहाने की जगह पर लगाया खुफिया कैमरा, मुकदमा दर्ज यूपी, बस्ती। लड़कियों के नहाने की जगह पर शिक्षक ने लगाया सीसीटीवी कैमरा, मुकदमा दर्ज, मामला बस्ती जनपद के सोना थाना क्षेत्र का है। बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में शर्मनाक घटना सामने आई है। गांव के एक शिक्षक ने लड़कियों के नहाने की जगह पर चोरी-छिपे सीसीटीवी कैमरा लगा दिया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे कैमरे का फुटेज उजागर होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची…