कौशांबीः कोखराज क्षेत्र के एक गांव में तब बखेड़ा खड़ा हो गया, जब कन्या पक्ष के घरवाले जनवासा में पहुंच गए। यहां दूल्हा अपनी भाभी के साथ एक ही बिस्तर पर सोता मिला। खबर दुल्हन को हुई तो उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। मामले में शहजादपुर पुलिस चौकी में दिनभर पंचायत चली फिर भी बात नहीं बनी। देर शाम कन्या पक्ष के लोग एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव से शिकायत करने की बात कहकर चले गए।
कोखराज क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को क्षेत्र के ही एक गांव से बरात आई थी। कन्या पक्ष ने बरात की अगवानी की। इसके बाद बैंड-बाजे के साथ बरात द्वारपूजा के लिए दरवाजे पर पहुंची। द्वारपूजा के बाद बरात जनवासे में चली गई। रात में दूल्हे के पिता नई-नवेली बहू की मंगलकामना करते हुए मंडप के नीचे चढ़ावा का कार्यक्रम कर रहे थे। इसी बीच कन्या पक्ष के कुछ लोग जनवासा पहुंच गए। वहां दूल्हे की करतूत देख सभी दंग रह गए। दूल्हा अपनी भाभी के साथ एक ही बिस्तर पर आपत्तिजनक (Objectionable) स्थिति में सोता मिला। इसके बाद मामला तूल पकड़ लिया।
कहासुनी देख दूल्हा भाभी भागे
कहासुनी देखकर दूल्हा और उसकी भाभी वहां से भागने लगे। ऐसे में कन्या पक्ष ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ किया। जानकारी पर दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया।