Myanmar Earthquake: म्यांमार में आए शक्तिशाली भूकंप ने रमजान के पवित्र महीने में शुक्रवार की नमाज़ के दौरान भयानक तबाही मचाई म्यांमार में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने रमजान के पवित्र महीने में शुक्रवार की नमाज़ के दौरान भयानक तबाही मचाई। इस आपदा में 700 से अधिक नमाज़ी मस्जिदों के अंदर दबकर मारे गए।
भूकंप की तबाही
म्यांमार के मांडले में आए खतरनाक भूकंप ने हजारों लोगों को मौत की नींद सुला दिया। आधिकारीक आंकड़ों के मुताबिक कुल 1700 लोगों की मौत हुई है।
मस्जिदों की तबाही
इस दौरान 60 मस्जिद पूरी तरह से तबाह हो गई। इसका मुख्य कारण पुराने ढांचे को माना जा रहा है। वहीं स्रिंग रिवोल्यूशन म्यांमार नेटवर्क के सदस्य ने कहा कि, भूकंप के दौरान 60 से अधिक मस्जिदें क्षतिग्रस्त या ध्वस्त हो गई। वहीं इस घटना में मरने वालों की कुल संख्या 1,700 के पार हो चुकी है। जबकि 3,400 लोग घायल हैं और 300 से अधिक लोग लापता भी हैं।
पीड़ितों की मदद
इस विनाशकारी आपदा के बाद बचाव दल और राहत संगठन तेजी से राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। हालांकि, म्यांमार में जारी राजनीतिक अस्थिरता के कारण राहत कार्यों में कई बाधाएं आ रही हैं