प्रयागराज। ट्रेन में यात्रियों की भारी भीड़ के चलते आरक्षित सीट वाले यात्री भी अपनी सीट पर नहीं बैठ पा रहे हैं। कार्रवाई, जागरुकता अभियान चल रहा है फिर भी बेटिकट यात्रियों की संख्या नहीं रुक रही है
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्टेशनों व ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान का आंकड़ा जारी कर दिया है। बिना टिकट, अनियमित टिकट, अनबुक लगेज और गंदगी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई।
मंडल में
मंडल ने कुल 8,90,625 यात्रियों से 58.62 करोड़ जुर्माना वसूला गया। इसमें 4,29,590 बिना टिकट यात्रियों से 35.20 करोड़, 3,88,855 अनियमित टिकट वालों से 20.50 करोड़ और 28,919 अनबुक लगेज से 37.95 लाख रुपये वसूले गए। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) हिमांशु शुक्ला के नेतृत्व में प्रयागराज जंक्शन पर विशेष चेकिंग अभियान चला। खान-पान स्टालों की स्वच्छता, भोजन गुणवत्ता, शुद्धता की जांची गई।
मंडल पीआरओ ने बताया
मंडल पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को जागरूक करने के लिए स्टेशनों पर स्टीकर, पोस्टर और घोषणा की जा रही है। यात्री वैध टिकट के साथ यात्रा करें, क्योंकि बिना टिकट, अनियमित टिकट से यात्रा करने पर जुर्माना, जेल हो सकते हैं।