संतकबीरनगर। ननिहाल आई किशोरी से उसी गांव का युवक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। शादी का दबाव डालने पर आरोपित व उसके भाई उसे मारने-पीटने की धमकी देने लगे। इससे डरकर किशोरी बस्ती जिले के लालगंज स्थित अपने घर में पहुंचकर मां को सारी बात बताई।
मां बेटी को लेकर धनघटा थाने में पहुंची। पुलिस ने मुख्य आरोपित समेत तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।बस्ती जिले के लालगंज थाना के एक गांव के 16 वर्षीय लड़की धनघटा थाना के एक गांव स्थित मामा के घर पर रह रही थी। वर्ष 2023 में इसी गांव का युवक उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।
किशोरी की मां का आरोप
किशोरी की मां का आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर उसकी बेटी से वर्ष 2024 तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब बेटी ने उससेशादी की करने की बात की तो वह इन्कार कर दिया।जब शादी के लिए बेटी ने दवाव बनाया तो युवक व उसके भाई ने मारने-पीटने की धमकी देने लगे। इससे डरकर उनकी बेटी बस्ती जनपद के लालगंज थाना स्थित अपने गांव किशोरी घर चली आई। उसने मुझे सारी बात बताई। इस पर वह बेटी को लेकर धनघटा थाने पर पहुंची।
थानाध्यक्ष ने बताया
तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि मुख्य आरोपित कुलदीप यादव, उनके भाई इंद्रेश यादव व राजदीप यादव के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।